Tuesday 13th of October 2026 09:10:10 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Jan 2020 6:52 AM |   1578 views

शिक्षा प्रणाली समान होनी चाहिए – अगम स्वरुप

भटनी ( देवरिया )- राष्ट्रीय समानता दल की ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता बैठक तेनुआ गाँव  में जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई |बैठक में सदस्यता अभियान, संगठनात्मक मजबूती , एवं 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति तय की गयी |बैठक का संचालन राम जी सिंह ने किया |

बैठक को संबोधित करते हुए  प्रदेश मुख्य महासचिव ने कहा कि राष्ट्रीय समानता दल एक आन्दोलन जो जनता के अधिकारों को लेकर आर्थिक प्रजातंत्र और व्यवस्था परिवर्तन की लडाई लड़ रहा है |पूरे देश में एक सामान शिक्षा प्रणाली लागू हो तथा  प्राथमिक विद्यालयों को भी केन्द्रीय विद्यालयों की तरह विकसित करना  चाहिए |शिक्षा का बाजारीकरण बंद हो | तभी हमारे देश के शोषित ,उपेक्षित समाज के बच्चे पढ़ लिखकर राष्ट्र विकास में सहायक होंगे |

बैठक को  प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार  कुशवाहा ने  संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है |इस बैठक में विश्वंभर कुशवाहा , लाल जी कुशवाहा , देवनंदन , हीरा लाल , घनश्याम कुशवाहा , शैलेश , सुभाष , रामनयन कुशवाहा , वीरेंदर सिंह , ब्रिजेश कुशवाहा , सुरेश सिंह , रामाश्रय कुशवाहा, भोला ,प्रेमशंकर कुशवाहा , प्रभुनाथ आदि लोग सम्मिलित हुए |   

Facebook Comments