Wednesday 23rd of September 2026 03:24:56 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Oct 2025 7:11 PM |   539 views

पीएम धन-धान्य और दलहन आत्मनिर्भरता कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

भाटपाररानी -आज कृषि विज्ञान केंद्र, मल्हना, देवरिया में पीएम धन-धान्य् कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भता मिशन का शुभारंभ, कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना , देवरिया में विशाल किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने  दीप   प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

तिवारी ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि देश को कृषि एवं दलहन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री के द्वारा पीएम धन-धान्य् कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भता मिशन का शुभारंभ किया गया है ताकि हमारा देश दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर हो सके, इसलिए जनपद के किसान कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से दलहन उत्पादन को बढ़ावा दें।

कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ मांधाता सिंह ने आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए किसानों को संबोधित किया और बताया कि केंद्र के माध्यम से किसानों का नई-नई तकनीकियों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है तथा किसानों को गुणवत्तायुक्त फसलों, सब्जियों के बीज एवं पौध उपलब्ध कराये जाते है। इस वर्ष तिलहन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र के माध्यम से 60 हेक्टेयर में सरसों का क्लस्टर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन लगाया जाएगा। केन्द्र के माध्यम से प्राकृतिक खेती, संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ सदस्य सुशील शाही मंडल अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, राम सिंह यादव उद्यान अधिकारी देवरिया, महेंद्र कुमार गन्ना विकास अधिकारी देवरिया, राम कुमार शर्मा ए.जी.एम., बजाज गन्ना मील, प्रतापपुर एवं कृषि विज्ञान केंद्र के के विशेषज्ञ डॉ. कमलेश मीना, डॉ. अंकुर शर्मा, जय कुमार ने किसानों को कृषि की नवीन तकनीको एवं विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में प्रगतिशील किसानों को अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के लिए सरसों का बीज भी वितरण किया गया कार्यक्रम में 175 पुरूष एवं 337 महिलाओं ने भाग लिया।

Facebook Comments