Wednesday 23rd of September 2026 03:37:15 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Oct 2025 6:45 PM |   316 views

त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई, 300 किलो पनीर नष्ट

देवरिया-दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर्व के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अभिसूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, देवरिया की टीम द्वारा सलेमपुर-मझौली मार्ग पर औरंगाबाद के निकट एक पिकअप वैन से पनीर ले जाए जाते हुए पकड़ा गया।
 
वैन चालक ने बताया कि पनीर आजमगढ़ स्थित श्वेत सागर डेयरी में तैयार कर विक्रय हेतु लाया जा रहा था। पनीर के मिलावटी होने की आशंका पर विभाग द्वारा एक नमूना संग्रहित किया गया तथा लगभग 300 किलोग्राम पनीर (अनुमानित मूल्य  रु 90,000) मौके पर नष्ट कराया गया।
 
इस प्रवर्तन टीम में राजीव मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, तथा प्रेमचन्द्र, श्रीराम यादव एवं राजू पाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।
Facebook Comments