Saturday 7th of March 2026 12:41:13 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 May 2025 8:22 PM |   203 views

एक शाम -देश के वीरों के नाम 1 जून को

संस्कार भारती गोरखपुर महानगर की एक आवश्यक बैठक महानगर अध्यक्ष डॉ राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में श्री चित्रगुप्त मंदिर में आज सायं 6 बजे हुई जिसमें संस्कार भारती के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा पर विचार हुआ ।
 
बैठक की आगामी योजना हेतु कला साधकों ने  देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए देश के वीर जवानों के हौसला अफजाई के लिए सर्व सम्मति से 1 जून 2025 को लाज निपाल क्लब गोरखपुर हाल में सायं 6 बजे से “एक शाम देश के वीरों के नाम “ कवि सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया ।
 
बैठक में प्रांत अध्यक्ष डॉ भारत भूषण , पूर्व सह क्षेत्र प्रमुख वीरेंद्र गुप्त , जितेंद्र श्रीवास्तव , महानगर मंत्री आलोक श्रीवास्तव , मंत्री सुशील श्रीवास्तव , मंचीय कला प्रमुख श्री नारायण पांडे, वंदना दास, कौशलेंद्र दास,शिवेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे ।
Facebook Comments