Thursday 22nd of October 2026 08:47:45 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 May 2025 7:51 PM |   632 views

पुरखों की थाती संरक्षित करना हमारी ज़िम्मेदारी : भारत भूषण

गोरखपुर- संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से शारदा संगीतालय गोरखपुर द्वारा लुप्त हो रहे पारंपरिक लोक गीतों की 10 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ आज विजय चौक स्थित एस एस एकेडमी में हुआ , कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि डॉ भारत भूषण, पूर्व निदेशक ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं प्रांत अध्यक्ष संस्कार भारती , विशिष्ट अतिथि मनीष जैन तथा अध्यक्ष डॉ निशि अग्रवाल ने किया ।

बतौर मुख्य अतिथि भारत भूषण ने कहा कि हम अपनी लोक संस्कृति भूलते जा रहे हैं ।पुरखों की थाती संरक्षित करना हमारी ज़िम्मेदारी है ।यह कार्यशाला निश्चित रूप से लोक संस्कृति के संरक्षण के संदर्भ में अत्यंत उपयोगी होगा ।

डॉ राकेश श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्यशाला के प्रथम दिन भगवान राम जी के जन्म का सोहर “सभवा बईठल राजा दशरथ मचिया कौशल्या रानी हो …..प्रतिभागियों ने सीखा ।

आज के कार्यशाला में लगभग 15 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण लिया ।कार्यक्रम का संचालन शिवेन्द्र पांडेय ने किया ।

इस अवसर पर संस्कार भारती के मंत्री सुशील श्रीवास्तव , कनक हरि अग्रवाल , प्रेमनाथ आदि उपस्थित थे ।

Facebook Comments