Wednesday 4th of November 2026 02:41:16 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Apr 2025 8:33 PM |   624 views

कला साधकों के हित के लिए सदैव तत्पर रहूँगा : डॉ राकेश

गोरखपुर- संस्कार भारती गोरखपुर महानगर इकाई की एक आवश्यक बैठक गोरखपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के आवास पर आज सायं 5:30 बजे प्रांत संरक्षक हरि प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संस्कार भारती महानगर इकाई द्वारा आयोजित होने वाले भावी सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श  किया गया।
 
बैठक का प्रारंभ संस्कार भारती के ध्येय गीत से और समापन वंदे मातरम् के गायन से हुआ। बैठक में महानगर अध्यक्ष डॉ राकेश श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मुझे जो ज़िम्मेदारी दी गई है उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने की कोशिश करूँगा और हर कला साधक के हित के लिए सदा तत्पर रहूँगा ।
 
अध्यक्षता कर रहे प्रांत संरक्षक हरि प्रसाद ने कहा कि  सभीके सहयोग से महानगर में  बेहतर सांस्कृतिक माहौल बनाया जाएगा । प्रांत अध्यक्ष डॉ भारत भूषण ने कहा संस्कार भारती के उच्चादर्शों की पूर्ति के लिए हम कला साधकों को एक जुट हो कर सतत प्रयास करना होगा । 
 
बैठक में संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत के संरक्षक हरि प्रसाद सिंह,प्रांत अध्यक्ष डॉ.भारत भूषण, मंत्री सुशील कुमार श्रीवास्तव, मंचीय कला प्रमुख श्रीनारायण पाण्डेय,महानगर के महामंत्री आलोक कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका श्रीवास्तवा, डॉ.सुरेश श्रीवास्तव, शिवेंद्र पाण्डेय एवं राज करन बाथम,मंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव, अनूप कुमार अग्रवाल, वंदना दास सहित अन्य कला साधक उपस्थित थे।
 
इस अवसर पर गोरखपुर महानगर इकाई में रिक्त पदों पर सदस्यों को जोड़ा गया। कार्यक्रम के समापन पर महानगर महामंत्री आलोक श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।
Facebook Comments