Saturday 24th of October 2026 10:56:45 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Apr 2025 7:01 PM |   443 views

डीएम को रात में मिली सूचना पर 2 बजे छापा

गोंडा। जिला प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बीती रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। देर रात करीब एक बजे जिलाधिकारी नेहा शर्मा को वाट्सएप के माध्यम से अवैध खनन की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद डीएम के निर्देश पर खनन विभाग की टीम हरकत में आ गई।
 
खनन अधिकारी अभय रंजन के नेतृत्व में टीम ने कोतवाली देहात क्षेत्र के चिलबिला खत्तीपुर गांव में करीब 2:15 बजे छापेमारी की। मौके पर अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पाई गईं, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया।
 
खनन अधिकारी ने जानकारी दी कि बिना वैध अनुमति के यह खनन कार्य किया जा रहा था। बताया गया कि एक निर्माणाधीन मैरिज लॉन की भराई के लिए अवैध रूप से मिट्टी निकाली जा रही थी। मौके पर इमरती बिसेन निवासी रमेश यादव की जेसीबी और मरजीत उपाध्याय को खनन करते हुए पकड़ा गया।
 
सभी जब्त वाहनों को कोतवाली देहात थाने में जमा करा दिया गया है। खनन अधिकारी अभय रंजन ने बताया कि जिस भूमि से मिट्टी खनन किया जा रहा था, उसके स्वामित्व और उपयोग को लेकर भी जांच की जा रही है।
 
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Facebook Comments