Saturday 24th of October 2026 10:59:19 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Apr 2025 7:19 PM |   411 views

पोषण पखवाड़े के 7 वें संस्करण पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

देवरिया / सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर, देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में पोषण पखवाड़े के 7वें संस्करण पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार रहे।
 
उन्होने कहा है कि संगोष्ठी का उद्देश्य समाज में पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है उन्होने कहा कि हर बच्चे को जीवन की स्वस्थ शुरूआत का हक है, हर माँ को उचित पोषण का अधिकार है और हर परिवार को भी पौष्टिक भोजन मिलना चाहिए । लेकिन फिर भी, भारत में लाखों लोगो के लिए कुपोषण, खामोशी के साथ लगातार संकट बना हुआ है जो न केवल लोगो को बल्कि देश के भविष्य को भी प्रभावित करता है ।
 
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० योगेन्द्र सिंह ने कहा कि पोषण अभियान का मकसद तकनीक और परंपरा के तालमेल से बच्चो और महिलाओ के बीच स्वस्थ और पौष्टिक आहार को बढ़ावा देना है ।
 
डॉ0 जनार्दन झा नें कहा कि पोषण पखवाड़ा 2025 में बच्चे के जीवन के पहले 1000 दिनों पर केंद्रित है, क्योकि यह बच्चे के विकास के लिए बेहद अहम वक्त होता है।
 
डॉ० कमला यादव ने कहा कि पोषण पखवाड़ा स्वस्थ भोजन विकल्पों को बढ़ावा देकर बचपन के मोटापे पर भी ध्यान केंद्रित करता है । इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रही ।
Facebook Comments