Wednesday 4th of November 2026 06:28:34 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Mar 2025 6:14 PM |   478 views

हम सुरक्षित देश सुरक्षित” के विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में रोड सेफटी क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाद्यान में सड़क सुरक्षा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार रहे। उन्होने ने कहा कि कुल मृत्यु के 30 प्रतिशत रोड दुर्घटना से होती है इसलिए सड़क पर चलते समय सारी सावधानी वर्तना आवश्यक है ।जिसमें स्वयं सेविकाओं को यातायात सुरक्षा एवं सावधानी हेतु इसके पालन के लिए शपथ दिलाया गया “हम सुरक्षित देश सुरक्षित” के विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |

विकसित भारत 2047 के संकल्पना को साकार करने हेतु यातायात जागरूकता की उपादेयता पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० योगेन्द्र सिंह द्वारा व्यापक चर्चा की गयी| उन्होने कहा कि आज की सबसे अधिक आवश्यकता रोड सुरक्षा की है। जिससे हर हाल में लागू किया जाना चाहिए । महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० जनार्दन झा ने कहा कि आज हमारे देश में अधिकतम मृत्यु दर रोड दुर्घटना से है इस लिए जानकारी ही बचाव है।

इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अंकिता यादव प्रथम एवं
शिवानी यादव द्वितीय स्थान एवं सानिया तृतीय स्थान प्राप्त की ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Facebook Comments