Sunday 25th of October 2026 12:00:24 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Jan 2025 5:28 PM |   398 views

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही, 1800 लीटर संदिग्ध साॅस व 45 लीटर विनेगर को कराया नष्ट

अमेठी- सहायक आयुक्त खाद्य राजेश द्विवेदी ने बताया कि जनपद में खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान सस्ता एवं घटिया संदिग्ध सॉस और चटनी की आपूर्ति होने की खबर मिल रही थी, जिसके कारण काफी समय से जनपद में इसे सप्लाई करने वाले मुख्य कारोबारी को पकड़ने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगी हुई थी किन्तु ठोस जानकारी न मिल पाने से अभी तक कारोबारी पकड़ में नहीं आ सका था।

आज लगभग 11 बजे जब टीम को एक संदिग्ध वाहन द्वारा सॉस एवं विनेगर सप्लाई होने की जानकारी हुई, तो राजेश द्विवेदी सहायक आयुक्त (खाद्य), जनपद अमेठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमा शंकर पटेल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर की टीम ने लोदी बाबा मन्दिर के पास वाहनों की जॉच करना शुरू किया।

इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका तो उसमें कई गत्ते वेजिटेबल सॉस और विनेगर सप्लाई हेतु ले जाते हुए पाया गया, जो मौके पर पाए गए बिल के अनुसार जनपद प्रतापगढ़ जा रहा था।

वाहन पर उपस्थित सेल्समैन के पास सप्लाई किए जाने से सम्बन्धित कोई अनुज्ञप्ति या पंजीकरण भी नहीं पाया गया। वाहन पर लदे हुए सॉस के गत्तों पर और कई पीपे पर कुछ भी लिखा हुआ नहीं था कि सॉस किस प्रकार निर्मित किया गया है। बिल पर विनेगर के गत्ते पर उन्नाव के निर्माता का विवरण दिया हुआ था, जिसकी जॉच करने पर पता चला कि उन्नाव की इस निर्माता फर्म का लाईसेंस निलंबित है एवं इस दौरान वह किसी भी प्रकार के खाद्य उत्पाद को निर्मित अथवा आपूर्ति नहीं कर सकता है।

टीम ने मौके पर ही वेजिटेबल सॉस एवं विनेगर का नमूना लेकर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया तथा लगभग 100 गत्ते में साढ़े चार लीटर के 4 पीपों में रखा लगभग 1800 लीटर संदिग्ध सॉस को एवं 10 गत्तों में 9 बोतल कुल 45 लीटर विनेगर को नष्ट कराया गया।

सहायक आयुक्त खाद्य राजेश द्विवेदी ने बताया कि टीम की ये कार्यवाही उन सभी कारोबारियों के लिए चेतावनी है जो घटिया और सस्ती सामग्री उपभोक्ताओं को खिला रहे हैं। अच्छा यह होगा कि ऐसे लोग स्वयं ही सुधार कर लें अन्यथा विभाग द्वारा इस पर बहुत सख्ती से निपटा जाएगा।

Facebook Comments