Saturday 7th of November 2026 12:26:39 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Sep 2024 6:26 PM |   349 views

“स्वच्छता कैंपेन” का आयोजन किया गया

देवरिया -आज वाराणसी मंडल के देवरिया सदर स्टेशन पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के दसवें दिन की  शुरुआत “स्वच्छता कैंपेन” के साथ किया गया |

इसके साथ ही देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर फूड स्टॉल को चेक किया गया और सभी वेंडर का मेडिकल चेक अप और वेंडरों को हेल्थ हाइजिन को लेकर हेल्थ शिक्षित किया  गया |

जन मानस को जागृत करते हुए “स्वच्छता रैली “का आयोजन किया गया | जिसमें यात्रियों को कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने के लिए बताया गया उन्हें जागरूक किया गया गीला कचरा हरा रंग के डस्टबिन में डालें और सूखा कचरा ब्लू कलर के डस्टबिन में डालें तथा हजार्ड  वेस्ट को येलो कलर के डस्टबिन में डालें| इसके साथ ही  ट्रेन संख्या 12554 के पैंट्री कार में स्वच्छता एवं सफाई को लेकर जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम में एस एस भटनागर स्टेशन अधीक्षक, सतीश कुमार ,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, राजाराम डीसीआई , विनय कुमार/टीटीई और अन्य रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।

Facebook Comments