Saturday 7th of November 2026 01:21:19 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Aug 2024 6:13 PM |   614 views

मौके पर 55 लीटर अवैध शराब बरामद तथा 03 अभियोग पंजीकृत

अमेठी- जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज जनपद अमेठी में गठित टीम द्वारा ग्राम-देवरसा, चिरई तारा, पूरे सधान सिंह का पुरवा, दादरा में आकस्मिक दबिश दी गयी।
 
दबिश के दौरान क्षेत्र-2-अमेठी में थाना-  संग्रामपुर के अंतर्गत ग्राम-  देवरसा तथा चिरईतारा से कुल 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए  करीब 100 कि0ग्रा0 लहन मौके पर नष्ट किया गया, इस कार्यवाही में 03 अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया। साथ ही ग्राम वासियों को अवैध शराब पीने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विभाग के टोल फ्री नम्बर अथवा संबंधित निरीक्षक के मोबाइल नम्बर पर अवैध शराब के निर्माण, बेचने व रोकथाम हेतु सूचना देने की अपील की गई।
 
उक्त कार्यवाही में सतीश चंद्र  दीक्षित  आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2, रानी सागर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 अमेठी व आबकारी स्टॉफ अभय प्रताप सिंह, रवि प्रकाश गौतम, प्रेम शंकर शर्मा, संजय सरोज आबकारी सिपाही सम्मलित रहें, साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत तहसील अमेठी में स्थित इंटर कॉलेज कालिकन में छात्र व  छात्राओं को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
 
Facebook Comments