Friday 23rd of October 2026 04:44:06 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Jul 2024 5:03 PM |   431 views

सर्वाधिक नवीन नामांकन करने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय मुकुंदपुर के अध्यापकों को किया गया सम्मानित

देवरिया-  विकासखंड देवरिया सदर में सर्वाधिक नवीन नामांकन वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय मुकुंदपुर में अध्यापकों को विद्यालय पर जाकर सम्मानित किया गया। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में सर्वाधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास चल रहा है, जिसके अंतर्गत समस्त अध्यापक घर-घर जाकर अभिभावक संपर्क करके बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।  जिसके क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय मुकुंदपुर में प्रधान अध्यापक सुरेश दीक्षित के नेतृत्व में अध्यापकों ने सराहनीय प्रयास किया और ग्राम सभा के बच्चों को विद्यालय में जोड़ें।  
 
वर्तमान शैक्षिक सन 2024-25 में अब तक उच्च प्राथमिक विद्यालय मुकुंदपुर में 82 बच्चों का नवीन नामांकन प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज कराया जा चुका है । प्रधान अध्यापक सुरेश दीक्षित ने बताया कि इस कार्य में ग्राम सभा के प्रधान सरवरे आलम एवं समस्त विद्यालय परिवार का सहयोग प्राप्त होता है और अध्यापक अपने प्रयास से बच्चों को विद्यालय से जोड़ रहे हैं। हमारे विद्यालय में अगल-बगल के लगभग 10 गांव से बच्चे  शिक्षा ग्रहण करते हैं। आगामी दिवसों में नामांकन में और वृद्धि होगी। जिसके लिए परिवार सर्वेक्षण और हाउसहोल्ड सर्वे के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है  । 
  
खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर देव मुनि वर्मा ने कहा कि विकासखंड में सर्वाधिक नामांकन करके उच्च प्राथमिक विद्यालय मुकुंदपुर में एक कीर्तिमान स्थापित किया है।
 
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक गण और जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता आलोक पांडेय उपस्थित रहे।
Facebook Comments