Sunday 21st of June 2026 08:37:52 PM

Breaking News
  • मुझे दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करने वाली है ,अभिजीत दिपके का जेल भरो आन्दोलन |
  • बिहार को मिलेगी नई पहचान पटना का जे पी पथ बनेगा वर्ल्ड क्लास टूरिज्म हब |
  • देहरादून की लीची का बढ़ा जलवा ,इटली एक्सपोर्ट से किसानों को मिला 25%ज्यादा दाम |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Jul 2024 6:12 PM |   341 views

चांदीपुरा वायरस का कहर, गुजरात समेत तीन राज्यों में फैला

अहमदाबाद-गुजरात के कई जिलों में फैला चांदीपुरा नामक वायरस तेजी से फैल रहा है यह अब गुजरात  समेत तीन राज्यों में पहुंच चुका है। रविवार को इस वायरस के 13 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई। इस वायरस से अभी तक  30 लोगों की मौत हो चुकी है, वायरस से संक्रमित संदिग्धों की संख्या 80 हो चुकी है।

चांदीपुरा वायरस गुजरात से राजस्थान और मध्य प्रदेश तक पहुंच चुका है। चांदीपुरा वायरस एक आरएनए वायरस है। यह रैबडोविरिडे फैमिली का सदस्य है। यह मादा फ्लेबोटोमाइन मक्खी से फैलता है।  इस वायरस के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार आना, दस्त, मस्तिष्क में सूजन, उल्टी होना आदि लक्षण शामिल हैं। 

Facebook Comments