Sunday 8th of November 2026 08:03:46 AM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Jul 2024 6:08 PM |   468 views

बैड न्यूज’ से मिल रही गुड न्यूज से विक्की खुश

मुंबई- ‘बैड न्यूज’ 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म से मिल रही गुड न्यूज से विक्की कौशल काफी खुश नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल फिल्म इंडस्ट्री में अब बड़ा नाम बन गए हैं। अपने अभिनय के दम पर जिसने दौलत और शौहरत अपने नाम ही हो ऐसा अदाकार जब शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे और सेट पर कूड़ा बिखरा देख बिना किसी शिकायत के कूड़ा उठाता दिखे तो वाकई कोई भी हैरान होगा। ऐसे ही कुछ कियारा आडवानी ने देखा तो वह भी हैरान रह गईं।

गौरतलब है कि विक्की, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की ये फिल्म ‘बैड न्यूज’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। विकी लगातार फिल्म के प्रमोशन में भी लगे हुए हैं। इस फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.62 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ यह फिल्म विक्की के करियर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

ज्ञात हो कि साल 2015 में एक फिल्म रिलीज होती है ‘मसान’ इस पिक्चर के जरिए एक नया चेहरा सिल्वर स्क्रीन पर सबके सामने आता है। कलाकार दीपक कुमार नाम का किरदार निभाता है, जिस किरदार में लोग उसे काफी पसंद करते हैं।

यह नया एक्टर कोई और नहीं विक्की कौशल रहे, जिन्होंने ‘मसान’ से लेकर हालिया रिलीज ‘बैड न्यूज’ तक में अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनायी। इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया।

Facebook Comments