Saturday 19th of September 2026 05:21:16 PM

Breaking News
  • किसानो को मिलेगा फार्मर आई डी का लाभ , विभाग एग्री स्टैक लागू करेगा |
  • गोमती पुस्तक महोत्सव में गूंजी अंतरिक्ष की उड़ान |
  • बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पन्ना लाल कश्यप को गिरफ्तार किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Jul 2024 6:08 PM |   589 views

बाइकों की भिड़ंत में मृतक फूलचंद के भाई नें घायल युवक पर दर्ज कराया केस

गोण्डा – बीते गुरुवार की रात्रि वजीरगंज थानाक्षेत्र के महोलिया चंदापुर में अयोध्या-गोण्डा हाईवे पर हुये हादसे में जान गंवाने वाले युवकों में से एक युवक के भाई ने उसी हादसे में घायल युवक पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज कराया है।

बता दें कि,बीते गुरुवार की रात्रि,थानाक्षेत्र के महोलिया चंदापुर के सामने अयोध्या – गोण्डा हाईवे पर बाइकों की जोरदार भिड़ंत में नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत नगवा गड़रियन पुरवा के रहने वाले फूलचंद पुत्र मोहनलाल कोरी व अकबरपुर, मिश्रौलिया एकगड़ा निवासी सूरज पुत्र रामशुभावन कोरी की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा इस भयानक हादसे में वजीरगंज थानाक्षेत्र के हजारी पुरवा निवासी राजकुमार भारती पुत्र रामलाल व उसके दादा भगवान दास पुत्र सीताराम गंभीर रुप से घायल हो गए थे। जिसमें फूलचंद के छोटे भाई शिवचंद्र ने हादसे में गंभीर रुप घायल रामकुमार भारती व उसके पिता रामलाल के विरुद्ध एमवी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।

इस संबंध में एस.ओ अभय सिंह ने बताया कि,मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसकी पुलिस बिवेचना कर रही है।

Facebook Comments