Thursday 22nd of October 2026 11:52:20 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Oct 2019 3:42 PM |   1953 views

भारत-चीन संबंधों में ‘‘चेन्नई कनेक्ट’’ से जुड़ेगा नया अध्याय- मोदी

चेन्नई – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने द्विपक्षीय संबंधों में और अधिक सुधार के बारे में ‘‘सार्थक विचारविमर्श’’ किया। समीपवर्ती मामल्लापुरम में मोदी और चिनफिंग के बीच दूसरी अनौपचारिक शिखर बैठक आज संपन्न हो गई। भारत आने के लिए चीनी राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में ‘‘चेन्नई कनेक्ट’’ से नया अध्याय जुड़ेगा।

अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री ने एक बार फिर अंग्रेजी, तमिल और मंदारिन में ट्वीट किए।शुक्रवार को भी उन्होंने चीनी राष्ट्रपति के भारत आगमन पर उनका स्वागत करते हुए  तथा द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए उनके साथ दूसरी अनौपचारिक बैठक की सफलता की कामना करते हुए तीनों भाषाओं … अंग्रेजी, तमिल और मंदारिन में ट्वीट किया था।

शनिवार को मोदी ने कहा ‘‘मामल्लापुरम में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ बातचीत जारी रही। हमने भारत-चीन संबंधों में और अधिक सुधार के लिए सार्थक विचारविमर्श किया। मोदी ने आज की बातचीत के समय चिनफिंग के साथ ली गई अपनी तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने समीपवर्ती कोवलम में हुईं शिष्टमंडल स्तर की वार्ताओं की तस्वीरें भी साझा कीं।

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि दूसरी अनौपचारिक बैठक से दोनों देशों के लोगों को और पूरी दुनिया को लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘मैं, हमारे दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने की खातिर राष्ट्रपति शी चिनफिंग को धन्यवाद देता हूं। ‘चेन्नई कनेक्ट’ भारत चीन संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ेगा। इससे हमारे देशों और दुनिया के लोगों को फायदा होगा

Facebook Comments