Wednesday 22nd of July 2026 06:11:52 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 May 2024 5:03 PM |   477 views

जेसीबी मशीनों द्वारा खुलेआम चल रहा मिट्टी खनन का धंधा

गाजीपुर:-शादियाबाद,इन दिनों खूब जेसीबी मशीनों द्वारा अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है मिली जानकारी के मुताबिक़ शादियाबाद थाना क्षेत्र के अवदर गांव (चकमहताब ग्राम सभा) में सूत्रों की माने तो राजेंद्र यादव की जेसीबी मशीन द्वारा लगातार 10 दिन से अवैध रूप से मिट्टी खनन करके मिट्टी निकाली जा रही है। जिसका खामियाजा मौजूदा ग्रामवासी को झेलना पड़ रहा है इतना ही नहीं सड़को की हाल बेहाल हो गया है। लोगो को रास्ते से आना जाना भी दुस्वार जैसा हों गया है।

जेसीबी मालिक के पास मड लोडर मशीन भी है यानी एक तरफ जेसीबी मशीन और दूसरे तरफ मड लोडर मशीन से मिट्टी खनन किया जा रहा है सूत्रों की माने तो जैसे लगता है कि हर जगह इन लोगों का महीना चलता है।

जिला प्रशासन का सख़्त आदेश हैं कि अवैध खनन पर रोक लगाई जाए लेकिन कहा किसी को कोई फ़र्क पड़ता है। अब देखना होगा कि इस ख़बर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद शादियाबाद थाना द्वारा किस प्रकार की कार्यवाही किया जाता है।

Facebook Comments