Friday 23rd of October 2026 12:38:41 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 May 2024 5:15 PM |   391 views

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन

जयपुर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और ग्वालियर की राजमाता माधावी राजे का 70 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया| उनकी मौत पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने श्रद्धांजलि दी है| सीएम भजनलाल ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि, ‘केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की मां एवं ग्वालियर राजपरिवार की राजमाता माधवीराजे सिंधिया के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है| ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति|’

ग्वालियर की राजमाता माधावी राजे का संबंध नेपाल के राज परिवार से था| उनके दादा जुद्ध शमशेर बाहदुर नेपाल के 15 वें प्रधानमंत्री रहे हैं| शादी से पहले उनका नाम राज लक्ष्मी था| ग्वालियर राजघराने की बहू बनकर आने के बाद, परंपरा के अनुसार उन्हें नया नाम मिला था और वह माधवी राजे सिंधिया के नाम से जानी जाने लगीं थी|  उनका विवाह तत्तकालीन महाराज माधव सिंधिया के साथ 8 मई 1966 में हुआ था| नेपाल राजघराने से ही माधवी राजे का रिश्ता सिंधिया परिवार को भेजा गया था. जहां उनकी तस्वीर को देखते ही पूरे परिवार ने रजामंदी दे दी| बता दें कि 70 साल की उम्र में राजमाता माधवी राजे ने  दिल्ली एम्स में अपनी अंतिम सांसे ली. बताया जा रहै है कि वह काफी लंबे समय से वेंटिलेटर पर थी|

वहीं इसी के साथ प्रदेश की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने भी राजमाता माधावी राजे के निधन पर शोक व्यक्त किया है| उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर राजमाता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवीराजे सिंधिया के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है | ईश्वर, दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह वियोग सहन करने की शक्ति दे| मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. ॐ शांति

Facebook Comments