Sunday 25th of October 2026 10:32:23 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Apr 2024 5:37 PM |   428 views

यात्री का खोया बैग रेलवे सुरक्षा बल ने किया वापस

गोरखपुर:- गोरखपुर जंक्शन के आरपीएफ चौकी आनंद नगर, ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल अजीत कुमार राय द्वारा प्रभारी निरीक्षक/रे.सु.ब./गोरखपुर को सूचना दिया गया की गाड़ी संख्या 05378 में यात्री का 01 पिठठू बैग छूट गया है। वही गाड़ी के गोरखपुर आने पर स.उ.नि./अयूब खान को आदेश दिया गया। गाड़ी के गोरखपुर आने पर स.उ.नि./अयूब खान के साथ हे.का./रमाकांत यादव द्वारा उक्त पिठठू बैग को गाड़ी से उतार कर पोस्ट पर लाया गया। कुछ समय बाद एक व्यक्ति जिस का नाम पता किशन कुमार पुत्र घनश्याम प्रसाद निवासी ग्राम माधोपुर थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर पोस्ट पर उपस्थित हुए तथा बताएं कि मेरे पिताजी परिवार सहित लक्ष्मीपुर से आनंद नगर तक गाड़ी संख्या 05378 से यात्रा कर रहे थे जिनका टिकट नंबर यूईपी 91461909 है।

आनंद नगर में गाड़ी से उतरते समय 01 नीले रंग का पीठठू बैग गाड़ी में ही छूट गया था। जिसके संबंध में आरपीएफ स्टाफ आनंद नगर को बताया गया था। पोस्ट पर रखे बैग की पहचान कर अपना होना बताया। उक्त व्यक्ति द्वारा यात्री घनश्याम प्रसाद के मोबाइल नंबर 98 9972 9524 पर बात कराई गई। यात्री द्वारा बताया गया कि मेरा सामान मेरे पुत्र किशन कुमार को दे दिया जाए।

उक्त व्यक्ति द्वारा पहचान पत्र एवं टिकट की छाया प्रति प्रस्तुत किया गया। बैग को खोलकर चेक किया गया तो जिस में 01-हार 01 नाग पीली धातु, 02-कान की बाली एक जोड़ी पीली धातु, 03-नथुनी 01 नग पीली धातु, 04-अंगूठी 01 नग पीली धातु, 05-टीका 01 नग पीली धातु, 06-कुछ आर्टिफिशियल गहने, 07-पुराना इस्तेमाल कपड़े मिला।

बाद में स.उ.नि./अयूब खान द्वारा यात्री को उस का बैग वापस कर दिया गया बैग में रखे गहनों की कीमती लगभग रुपया 200000/- ,(दो लाख रुपया) बताया गया|

Facebook Comments