Saturday 5th of September 2026 09:41:18 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Mar 2024 5:03 PM |   512 views

अफगानिस्तान में एक बार फिर 5.3 रिक्टर तीव्रता का भूकंप

अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए| राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई है | वहीं इसका केंद्र जमीन से 146 किलोमीटर नीचे था. इसकी वजह से पाकिस्तान के कुछ इलाकों में भी झटके महसूस किए गए. हालांकि फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है|

बता दें कि इससे पहले तीन जनवरी को अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 थी| राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान के इश्कोशिम से लगभग 15 किमी दक्षिण में था|

इसकी वजह से भूकंप के हल्के झटके उत्तरपूर्वी अफगानिस्तान, दक्षिणी ताजिकिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए| अफगानिस्तान में बार-बार आ रहे भूकंप से लोग दहशत में हैं| इससे पहले भी कई बार आए भूकंप की वजह से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है|

Facebook Comments