Wednesday 22nd of July 2026 03:21:55 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Sep 2019 1:40 PM |   2451 views

नाबालिग के बलात्कार के दोषी को 10 साल की कैद

बांदा (उप्र)–  हमीरपुर जिले की एक अदालत ने एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के दोषी युवक को 10 साल कैद और 30,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।जिला   शासकीय अधिवक्ता राकेश कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि सिसोलर थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को 11 मई 2016 की सुबह गांव का ही युवक सुनील प्रजापति बहला-फुसला कर दिल्ली ले गया था और उसने वहां उसका बलात्कार किया था। वह बाद में 15 मई को उसे सुमेरपुर (हमीरपुर) कस्बे में छोड़ कर फरार हो गया था।उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र प्रस्तुत किया था।यादव ने बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने और साक्ष्यों के अवलोकन के बाद एक विशेष अदालत के न्यायाधीश शमशुल हक ने सुनील को नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का दोषी पाते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर 30,000 रुपये जुर्माना भी लगाया।

Facebook Comments