Wednesday 21st of October 2026 01:14:18 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Sep 2019 1:31 PM |   2011 views

कसरत कर रहा इंजीनियर ट्रेडमिल से गिरा, मौत

नोएडा–  शहर में स्थित एक जिम में एक इंजीनियर कसरत करते हुए अचानक ट्रेडमिल से गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि सेक्टर 76 स्थित जे एम आर्किड सोसाइटी में रहने वाले इंजीनियर सुधीर उपाध्याय (24 वर्ष) बीती रात को जिम में कसरत करने गए थे। जिम में ट्रेडमिल पर कसरत करते समय वह अचानक गिरे और बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच कर रही है।शर्मा ने बताया कि एक अन्य घटना में बरौला गांव के निवासी पवन कुमार की दो वर्षीय बेटी माही रात को खेलते हुए छत से गिर गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Facebook Comments