Wednesday 22nd of July 2026 03:27:22 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Sep 2019 7:37 PM |   2852 views

एक युवक की बाइक का 71 बार हुआ चालान

 

आगरा– आगरा में एक युवक की बाइक का एक साल में 71 बार चालान और 31,600 रुपये का जुर्माना हो चुका है।पुलिस अधीक्षक यातायात प्रशांत कुमार ने बुधवार को कहा कि यह युवक अगर यातायात कानून का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ हुए चालानों को अदालत में पेश कर उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराया जायेगा।आगरा के शाहगंज स्थित रुई की मंडी निवासी नितेश रावत के नाम से यामाहा बाइक एफजेड-यूपी 80 डीएम-2712 पंजीकृत है। इस बार उसका एक साल में 71 बार चालान हो चुका है।नितेश रावत की बाइक का 2018 से अब तक हुए 71 चालान में से सात बार ई चालान हुआ है। इनमें से 70 चालान हेलमेट न लगाने और एक चालान दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर हुआ।उसके तीन ई-चालान अदालत भेजे जा चुके हैं। चालान की रकम घटी-बढ़ी और उसकी बाइक पर कुल 31,600 रुपये का जुर्माना हो चुका है।

Facebook Comments