Thursday 22nd of October 2026 04:56:32 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Jan 2024 5:58 PM |   383 views

बाल श्रम मिलने पर करें प्रभावी कार्यवाही: डीएम

गोंडा – सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महिला कल्याण विभाग के समस्त योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान पर बालश्रम बिल्कुल न हो, यदि बाल श्रम कराता हुआ कोई पाया जाय, तो उस पर प्रभावी कार्यवाही की जाये।
 
डीएम ने जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के साथ निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला, बाल सेवा योजना, स्पांशरशिप, चाइल्‍ड हेल्‍पलाइन, बाल विवाह, बाल श्रम, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, एनसीपीसीआर कार्ययोजना सहित सभी योजनाओं की अलग-अलग समीक्षा।
 
उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं की प्रगति में वह विशेष ध्यान दें तथा शासन के मंशा के अनुरूप कार्यों का संचालन कराते रहें। 
 
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मौली, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचन्द्र यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज मौर्या, सीडब्लूसी अध्यक्ष प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, जेपी यादव, चन्द्रमोहन वर्मा, राजकुमार आर्य, ज्योत्सना सिंह, मनोज उपाध्याय, आशीष मिश्रा, अंकित कुमार पाण्डेय, पंकज राव, सिद्धनाथ पाठक आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments