Thursday 22nd of October 2026 04:56:32 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Jan 2024 5:08 PM |   554 views

महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने रेव पार्टी पर इंस्टाग्राम के कोडवर्ड को क्रैक करके रेड की, 90 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया

महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार सुबह पुलिस ने रेव पार्टी पर छापेमारी कर 90 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया| एक अधिकारी ने यह जानकारी दी| अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की वागले एस्टेट-5 और भिवंडी-2 युनिट के अधिकारियों ने तड़के करीब तीन बजे वडावली क्रीक के पास एक दूरदराज के इलाके में खुली जगह पर की जा रही रेव पार्टी पर छापेमारी की|

क्राइम ब्रांच ने बताया कि कोडवर्ड के जरिए पार्टी रखी गयी थी| वहीं लोगों को इंस्टाग्राम के जरिये इनवाइट किया जाना था| इंस्टाग्राम पर ही रेव पार्टी का कोडवर्ड था| इसी कोडवर्ड को क्रैक करके रेड की गई|

जानकारी के मुताबिक इस पार्टी में शामिल हर एक से 2 हजार की एंट्री फीस वसूल किया गया था| पार्टी की जगह पर कई काउंटर लगे थे| हर काउंटर पर अलग-अलग ड्रग्स बिक रही थी| मसलन एमडी, एएसडी, एक्स्टसी पिल, कोकीन चरस, गांजा या कोई अन्य ड्रग्स हो सबके अलग काउंटर थे| इसके अलावा शराब और बीयर के लिए अलग काउंटर था. 95 लोग जो पार्टी में शामिल थे उनका मेडिकल कराकर उनकी कॉउंसलिग कराई जाएगी|

इसमें ज्यादातर लोग कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने वाले और कॉलेज के स्टूडेंट हैं. सबके प्रोफाइल चेक किये जा रहे हैं| यहां वो काउंटर दिखे जिस पर ड्रग्स बिक रहे थे| शराब, बीयर की बोतल और नशे की अन्य कई सामग्रियां सब बिखरी पड़ी थीं|

पुलिस उपायुक्त (अपराध) शिवराज पाटिल ने बताया कि पांच महिलाओं सहित कम से कम 95 लोग रेव पार्टी करते पाए गए थे, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने रेव पार्टी के आयोजक तेजस कुबल (23) और सुजल महाजन (19) को गिरफ्तार कर लिया है|

अधिकारी ने बताया कि पार्टी स्थल से पुलिस ने 70 ग्राम चरस, 0.41 ग्राम एलएसडी, 2.10 ग्राम एक्स्टसी गोलियां, 200 ग्राम गांजा और शराब सहित 21 मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं| उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग और एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है तथा अब तक केवल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है|

Facebook Comments