Saturday 7th of November 2026 12:36:43 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Dec 2023 5:32 PM |   1928 views

दो गुटों में मोरंग खदान लेकर हुई खूनी संघर्ष

फतेहपुर:- जिले के अढावल मोरंग खदान में हिस्सेदारी को लेकर दो गुटों में फायरिंग हो गई और फायरिंग की आवाज सुनकर भगदड़ की स्थिति उत्पन हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आपको बता दे कि बांदा जिले के वीरेंद्र सिंह उरौली खदान के पट्टाधारक हैं जिन्होंने लिखापढ़ी में दिल्ली के नवीन सिंह को पट्टा संचालन की अनुमति दे दी है।

अढावल मोरंग खदान नंबर 11 का पट्टा बांदा के मनोज गुप्ता का है जिसका संचालन वीरेंद्र सिंह कर रहे रहे हैं। गुरुवार की शाम नवीन सिंह चार से पांच चार पहिया गाड़ियों के साथ अढावल मोरंग खदान पहुंच गए और दोनो के बीच हिस्सेदारी को लेकर नोकझोंक होने लगी इस दौरान फायरिंग भी शुरू हो गई।

एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया थाना ललौली अंतर्गत अढावल गांव में अढावल के खंड संख्या 11 में बालू खनन की हिस्सेदारी को लेकर नवीन कुमार व बीरेंद्र सिंह के समर्थकों के बीच गाली गलौच व कहासुनी हुई थी जिसके संबंध में नवीन कुमार की तहरीर पर बीरेंद्र सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है |

Facebook Comments