Saturday 7th of November 2026 12:36:43 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Dec 2023 6:45 PM |   679 views

थाना गेट से लार स्टेशन तक की सड़क का नाम शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह मार्ग

देवरिया- जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की उपस्थिति में आज आयोजित कार्यक्रम में थाना गेट से लार स्टेशन तक के रोड का नामकरण शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह मार्ग किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित उक्त सड़क की कुल लंबाई 7.450 किमी है।
 
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने अमर शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के सर्वोच्च बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग का नामकरण उनके नाम पर होने से क्षेत्र के लोगों को सेना में जाने की प्रेरणा मिलेगी। 
 
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्र अपने नायकों का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अमर शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह का जीवन युवाओं को प्रेरित करेगा। अमर शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता रवि प्रताप सिंह ने मार्ग का नाम उनके अमर शहीद पुत्र के नाम पर करने के लिए सांसद सलेमपुर रविंदर कुशवाहा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Facebook Comments