Wednesday 4th of November 2026 06:07:43 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Nov 2023 7:05 PM |   613 views

01 से 03 दिसंबर तक अन्तर्राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव का होगा आयोजन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव के छठे संस्करण का आयोजन वाराणसी के मण्डलायुक्त सभागार में आगामी 01 से 03 दिसम्बर, 2023 तक किया जा रहा है। इस महोत्सव में पर्यटन को बढ़ावा देने से सम्बंधित फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा। इस महोत्सव में लघु फिल्मों के निर्माण से जुड़े जाने-माने निर्माता भाग लेंगे। इससे उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए एक नया वातावरण सृजित होगा।यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि वाराणसी में महोत्सव के आयोजन से दुनिया भर के फिल्मकारों के बीच उत्तर प्रदेश में शूटिंग करने लायक जगहों की जानकारी पहुंचेगी और प्रदेश में फिल्म निर्माण को गति मिलेगी, जिससे प्रदेश में रोजगार बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश सरकार नयी फिल्म नीति के तहत राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए खास छूट व अनुदान के साथ तमाम सहूलियते भी दी जा रही हैं।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस शार्ट फिल्म महोत्सव की आयोजक संस्था इंडियन इन्फोटेनमेंट मीडिया कॉरपोरेशन (आईएफएफसी) के प्रमुख व लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके जाने माने शार्ट फिल्म निर्माता देवेन्द्र खंडेलवाल भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

जयवीर सिंह ने बताया कि वाराणसी के सांस्कृतिक पर्यटन के महत्व को देखते हुए इस बार यहां आयोजन करने का निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म महोत्सव से न केवल उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों का दुनिया भर में प्रचार-प्रसार होगा व उनके प्रति लोगों में आकर्षण बढ़ेगा बल्कि इस प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति के बारे में भी लोग जान सकेंगे।

आईएफएफसी प्रमुख देवेन्द्र खंडेलवाल के अनुसार शार्ट फिल्म महोत्सव के अब तक हुए पांच संस्करण सफल रहे हैं और इसने भारत के शार्ट फिल्म बनाने वालों को प्रोत्साहित किया है।

उन्होंने बताया कि आईएफएफसी के आयोजनों में विख्यात फिल्मी कलाकार हेमा मालिनी, मौसमी चटर्जी, जितेन्द्र  स्व0 शशी कपूर, खुशबू, जयाप्रदा और भाग्य श्री जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हो चुके है।

इस बार भी कई नामी हस्तियाँ जैसे निर्माता निदेशक राहुल रवैल, प्रकाश झा, रूमी जाफरी और अभिनेत्री सौम्या टंडन हिस्सा लेंगे। 

Facebook Comments