Saturday 7th of November 2026 01:31:05 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Nov 2023 4:59 PM |   670 views

जहरीली शराब पीने की वजह से फिर एक बार बिहार में लोगों को जान गंवानी पड़ी, 5 की मौत

बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब की वजह से मौत का तांडव देखने को मिला है. क्षेत्र के 5 लोगों की जहरीली शराब पीने से दर्दनाक मौत हो गई| पुलिस ने इस पूरे मामले में शराब की वजह से एक मौत की पुष्टि की है और बाकी लोगों की मौत के मामले में मेडिकल की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ स्पष्ट करने को कहा है| फिलहाल इस पूरे मामले में एक शख्स की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है|

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र का है| जहरीली शराब पाने की वजह से 5 लोगों की मौत की खबर के बाद पूरा इलाके में हड़कंप मचा हुआ है वहीं पुलिस विभाक की इस खबर के सामने आने के बाद सकते में हैं|

पुलिस विभाग ने गांव वालों की जानकारी के मुताबिक महुआइन गांव में छापेमारी कर शराब बरामद की है| इसके अलावा पुलिस ने दो लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार भी किया है| गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है|

बता दें कि शुक्रवार को बाजपट्टी क्षेत्र के किशोरी नरहा में रहने वाले महेश कुमार, अवदेश कुमार, सुनमनी टोल निवासी विक्रम कुमार, राम बाबू राय, संतोष महतो और रोशन यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई| इन सभी को परिजनों ने गंभीर हालत में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया| जहां डॉक्टर्स ने उन्हें प्राथमिक इलाज देने के बाद रेफर कर दिया| इसके बाद रास्ते में ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी के शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप रहे हैं| हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी मामले में जहरीली शराब से मौत की बात नहीं की है| पूछने पर उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही वह इस मामले में कुछ कह सकेंगे| हालांकि डीएसपी विनोद कुमार ने शराब से एक शख्स की मौत की पुष्टि की है| फिलहाल एक गंभीर का हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा है|

Facebook Comments