Saturday 7th of November 2026 01:58:58 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Nov 2023 5:09 PM |   533 views

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकियों को मार गिराया

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया है| सेना जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन चला रही थी| अबतक के कार्रवाई में सेना बड़ी सफलता मिली| जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकियों को जवानों ने मार गिराया| जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवाद विरोधी अभियान का दूसरा दिन है. आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी कड़ी करने जैसे कदम उठाए हैं|

रात भर की शांति के बाद, शुक्रवार तड़के कुलगाम के नेहामा के समनो इलाके में गोलीबारी हुई| क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर, ऑपरेशन शुरू में कुलगाम के नेहामा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान के रूप में शुरू हुआ| हालात तब बिगड़ गई जब आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया|

हालांकि, सुरक्षा बलों ने उस क्षेत्र के चारों ओर कड़ी घेराबंदी कर दी है जहां माना जाता है कि आतंकवादी फंसे हुए हैं| ऑपरेशन को रात भर अस्थायी रूप से रोक दिया गया था. सेना की टीम में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है|

सूत्रों के मुताबिक, घेरे गए इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका थी, जिनमें दो स्थानीय और एक विदेशी बताए जा रहे थे. हालांकि, अभी अधिकारियों की तरफ से पुष्टि नहीं किया गया है कि असल में पांच ही आतंकी थे या और भी ज्यादा आतंकी जंगल में छिपे हैं|

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों की तलाश में सेना के जवानों ने जंगल वाले क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू की| आतंकियों ने जवानों को देखकर कथित रूप से गोलीबारी शुरू कर दी| इसके बाद सर्च टीम ने आतंकियों को पकड़ने के लिए चारो तरफ से इलाके को घेर लिया| जॉइंट ऑपरेशन में सेना के 34 राष्ट्रीय राइफल, 9 पैरा स्पेशल फोर्सेज, पुलिस और सीआरपीएफ की टीम शामिल है|

Facebook Comments