Saturday 7th of November 2026 01:45:06 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Nov 2023 5:05 PM |   438 views

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत

उत्तराखंड में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. सड़क हादसे में अभी तक 8 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि सड़क पर जा रही जीप गहरी खाई में गिर गई| जीप के खाई में गिरने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों के साथ-साथ लाशों को भी जीप से बाहर निकाला| बताया जा रहा है कि जीप में कुल 11 लोग सवार थे जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी|

हादसे की खबर पुलिस प्रशासन को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस की रेस्क्यू टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने जीप में मौजूद घायलों को निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया| फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है| जानकारी के मुताबिक घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर थी जिनकी बाद में मौत हो गई|

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा नैनीताल के ओखलकांडा में हुआ है| यहां पर डाल कन्या निवासी राजू पनेरू की जीप 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस वक्त जीप में उसने 11 लोगों को बिठाया हुआ था| पुलिस ने 8 लोगों के शवों को बरामद कर लिया है. हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 2 की हॉस्पिटल ले जाते वक्त मौत हुई है|

मृतकों के नाम हैं – श्रीमती धनी देवी w/o श्री रमेश पनेरू, तुलसी प्रसाद सुपुत्र रमेश चंद्र, रमा देवी पत्नी तुलसी प्रसाद, योगेश सुपुत्र तुलसी प्रसाद, देवी दत्त सुपुत्र ईश्वरी दत्त, नरेश पनेरु सुपुत्र पूरन पनेरू, शिवराज सिंह सुपुत्र कुंवर सिंह, नवीन सिंह सुपुत्र कुंवर सिंह|

Facebook Comments