Monday 7th of September 2026 07:36:23 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Nov 2023 6:24 PM |   420 views

भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी का सेकंड पार्ट है:- सपा नेता पवन पांडे

अयोध्या:-सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे नें भगवान श्री राम को लेकर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। पवन पांडे नें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर जमकर जुबनी हमला किया है। उन्होंने कहा डायल 112 में काम करने वाली महिला कर्मचारी धरने पर बैठी है, भाजपा बेटियों के सम्मान की बात करती है, 5 दिन से बेटियां धरने पर हैं, नारी वंदन भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम है। यहां भगवान राम के नाम पर भाजपा वाले व्यवसाय करते है।

भाजपा से बड़ा व्यवसाई इस दुनिया में कोई नहीं है…भाजपा वाले हर चीज का व्यवसाय कर लेते हैं,हर चीज का राजनीतिक व्यवसायीकरण कर लेते हैं,भगवान श्री राम को भी बीजेपी ने राजनीतिक व्यवसाईकरण कर लिया|

बीजेपी वालों को भगवान श्रीराम से मतलब नहीं है, इनको प्रभु श्री राम के नाम पर व्यवसाय करके कैसे सत्ता में आएंगे कैसे वोट लेंगे इससे मतलब है,जहां-जहां चुनाव हो या लोकसभा चुनाव आने वाला है यह राम के नाम पर वोट ना मांगे, यह सड़क के नाम पर वोट मांगे, बिजली के नाम पर वोट मांगे, नौकरी के नाम पर वोट मांगे,रोजगार देने के नाम पर वोट मांगे, शिक्षा के नाम पर वोट मांगे,सुरक्षा के नाम पर वोट मांगे, किसानों की आय दुगनी करने के नाम पर वोट मांगे, तब मानेंगे भाजपा के अंदर नैतिकता बची हुई है, भाजपा के अंदर कोई नैतिकता नहीं है, अगर भाजपा धर्म का व्यवसाय ना करें तो उनकी जमानत जप्त हो जाए।

भाजपा धर्म की व्यवसाई है, ये प्रभु श्री राम के अनुयाई नहीं है, यह प्रभु श्री राम के व्यवसाई हैं, इनका व्यवसाय चरम पर है, अयोध्यावासियों प्रदेशवासियों और देशवासियों से अपील है, ऐसे व्यवसाईयों से सावधान रहें,भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी का सेकंड पार्ट है।

Facebook Comments