Wednesday 29th of April 2026 04:41:50 AM

Breaking News
  • अमित शाह का पश्चिम बंगाल में बड़ा वादा बीजेपी आई तो रात 1 बजे भी बेटियां रहेंगी सुरक्षित |
  • स्वाति मालीवाल बीजेपी में शामिल ,बोलीं -केजरीवाल ने मुझे  गुंडों से पिटवाया |
  • कल लखनऊ सुपर जायटस का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स से |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Nov 2023 5:07 PM |   340 views

10 लाख से अधिक मूल्य का संदिग्ध खाद्य तेल सीज

अमेठी- जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर दीपावली पर मिलावटखोरों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने आज ज़ायस बाजार में छापामार कर श्री श्याम इंटरप्राइजेज के यहाँ से वनस्पति और रिफाइंड पामोलीन तेल के नमूने प्रयोगशाला से जाँच कराने हेतु संग्रहित किये तथा मौके पर रु. 10 लाख मूल्य का लगभग 90 कुंतल से अधिक तेल/वनस्पति को सीज करते हुए खाद्य कारोबारी की सुरक्षित अभिरक्षा में रखवा दिया गया।

उक्त नमूनों की जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने तक संदिग्ध वनस्पति और रिफाइंड पामोलीन तेल के विक्रय पर रोक लगा दी गई है।

एक दूसरी टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा  के नेतृत्व में अयोध्या रोड पर स्थित पीरपुर गांव में अवैध रूप से एक मिठाई बनाने वाले कारोबारी सुरेश गिरि के यहाँ छापा मार कर नमूना लिया और मौके पर  रु. 7500 मूल्य की लगभग 50 किलो छेने की मिठाई नष्ट कराई।

Facebook Comments