Thursday 22nd of October 2026 03:25:58 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Nov 2023 5:34 PM |   437 views

डीएम ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत लार का वेतन रोकने का दिया निर्देश

देवरिया-  जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने आईजीआरएस संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में आने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत लार सुनील कुमार सिंह के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया है।। उन्होंने जनसुनवाई से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ करने का निर्देश देते हुए लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
 
उन्होंने जनसुवाई पोर्टल पर पुनः संदर्भ डिफाल्टर होने की स्थिति पाए जाने पर अग्रेतर कार्रवाई हेतु आगाह भी किया है।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस संदर्भों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। इसमें लापरवाही किसी भी कीमत पर क्षम्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त मुख्यमंत्री संदर्भ, सीएम हेल्पलाइन, ऑनलाइन सन्दर्भ, मंडलायुक्त संदर्भ, पीजी पोर्टल भारत सरकार एवं संपूर्ण समाधान दिवस तथा जिलाधिकारी जन सुनावाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि बार-बार निर्देश के बावजूद जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है।
Facebook Comments