Sunday 25th of October 2026 09:54:54 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Mar 2019 9:41 PM |   2867 views

एड्स पर देवरिया मे कार्यशाला का आयोजन

देवरिया -रोगी को रोग से मुक्ति दिलाना ,उसके स्वास्थ्य के लिए उत्तम है ही ,साथ ही यह पुण्य का काम भी है |इसलिए इस कार्यक्रम मे लगे सभी अधिकारी /कर्मचारी पूरे मनोयोग के साथ क्षेत्र मे भ्रमण कर रोगियों की जाँच करके उन्हें आवश्यक उपचार दिलाये ,जिससे वे स्वस्थ्य जीवन जी सके |

जिलाधिकारी अमित किशोर  ने उपरोक्त विचार जिला चिकित्सालय स्थित धन्वन्तरी सभागार मे उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी द्वारा मेन स्ट्रीमिंग के अंतर्गत एच . आई .वी ./एड्स तथा टी. वी . के मरीजो की जाँच गंभीरता से करें और यदि कोई भी पॉजिटिव रोगी मिले तो उसकी पूर्ण जाँच के उपरांत ही उसे जानकारी दें ,अन्यथा की स्थिति मे रोगी स्वयं विचलित हो जाता है ,और परेशान रहने लगता है |उन्होंने कहा कि एच .आई .वी ./एड्स तथा टी .वी .के सम्बन्ध मे लोगो मे जागरूकता लाने के लिए ग्रामीण स्तर तक कार्यक्रम संचालित किये जाये ,जिससे लोगो मे जागरूकता आये और वे अपने आप को सुरक्षित रख सके |

   मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ धीरेन्द्र कुमार ने टी .वी .एवं ए च . आई . वी.की भयावहता के बारे मे सबको बताया एवं कहा कि जानकारी ही बचाव है |जिला क्षय रोग अधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय आधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान मे सबके सहयोग की आवश्यकता है | इस अवसर पर सी . एम .ए स .डॉ छोटे लाल ,डॉ एस .एन .सिंह ,डॉ माला सिन्हा ,सी .ओ .वरुण कुमार मिश्र अपर मुख्य अधिकारी पटेल ,एच .आई .वी ./टी .वी.को -आरडीनेटर चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ,डी . डी . ओ.श्री कृष्ण पाण्डेय आदि मौजूद रहे |

Facebook Comments