Thursday 22nd of October 2026 03:10:30 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Oct 2023 12:20 PM |   380 views

दो पक्षों में हुए विवाद में चली कई राउंड फायरिंग

जालौन:-दो पक्षों में प्रधानी के चुनाव को लेकर चली आ रही रंजिश ने बड़ा रूप ले लिया आपसी रंजिश को लेकर आज दो पक्षों में हुए विवाद में कई राउंड की फायरिंग चली जिस की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एएसपी असीम चौधरी पहुचे| आपको बता दे कि कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर का है जहां पर प्रधानी के चुनाव को लेकर काफी समय से दो पक्षों में रंजिश चल रही थी और पूर्व में भी दोनो पक्षों में कई बार विवाद हो चुका था शाम को अचानक से दोनो पक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गए और दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया।

तभी एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग शुरू कर दी अचानक से कई राउंड की फायरिंग होने से ग़ांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीण अपने अपने घरों में दुबक गए तभी फायरिंग की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एएसपी असीम चौधरी मौके पर पहुँचे और उन्होंने झगड़ा करने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया और कुछ मौके से भागने में कामयाब हो गए जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वही पुलिस ने मौके से 312 बोर के खाली कारतूसों के खोखे को बरामद किए और दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

वही इस घटना के बारे में पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि वो अपने प्लाट पर जानवरो के लिए चारा बोने के लिए ट्रैक्टर चला रहे थे तभी ग़ांव के एक दर्जन लोग अचानक से आए और फायरिंग करने लगे उन्होंने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई इससे पहले भी ये लोग हमारे ऊपर जानलेवा हमला कर चुके है।

एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि पुरानी प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद व फायरिंग की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस मौके पर पहुँची और विवाद करने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कुछ मौके से भागने में सफल हुए है उनकी तलाश की जा रही है झगड़ा करने वाले दोंनो पक्षों के खिलाफ पुलिस के द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है जिससे कि कोई घटना दुबारा से घटित न हो सके।

Facebook Comments