Thursday 22nd of October 2026 10:30:04 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Oct 2023 12:59 PM |   309 views

ED का एक्शन…जयपुर, नागौर व भीलवाड़ा में 10 ठिकानों पर रेड

जयपुर। पेपर लीक मामले (Paper Leak Case) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर राजस्थान में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। ईडी ने मंगलवार को राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में पेपर लीक मामले से जुड़े लोगों के 10 ठिकानों पर रेड डाली है। बता दे कि राजस्थान में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद ये दूसरी बार है, जब ईडी ने पेपर लीक मामले में एक्शन लिया है।

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक जयपुर, नागौर और भीलवाड़ा में करीब 10 ठिकानों पर सुबह से ही छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। दिल्ली से आई टीम के साथ राजस्थान ईडी की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। करीब 150 से अधिक ईडी के अधिकारियों ने केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ प्रदेशभर में करीब एक दर्जन जगहों पर रेड डाली है।

जानकारी के मुताबिक जयपुर में विद्याधर नगर में सेंट्रलस्पाइन स्थित सीए नरेंद्र कालेर के आवास और कलाम कोचिंग पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। वहीं, नागौर जिले के चकढाणी और डीडवाना के खारिया गांव में ईडी की टीमें छापेमारी कर रही है। खारिया गांव में राहुल भाकर और सुरेंद्र भाकर से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि कलाम कोचिंग से बड़ी संख्या में धन के लेनदेन के सबूत मिले है। इसके अलावा 2 आरपीएस अधिकारी और एक बड़े राजनेता के परिवार के लोग भी ईडी की जांच के दायरे में है।

चार दिन पहले भी ईडी ने मारे थे छापे-

गौरतलब है कि ईडी ने चार दिन पहले भी सीनियर टीचर पेपर लीक मामले में प्रदेशभर में कई नेताओं के करीबी लोगों के घर व दफ्तरों पर छापेमारी की थी। ईडी अधिकारियों ने 13 अक्टूबर को जयपुर, जोधपुर और डूंगरपुर में करीब 9 जगहों पर दिनेश खोड़निया, स्पर्धा चौधरी और अशोक जैन के घर व दफ्तरों में छापेमारी की थी। ईडी ने करीब 18 घंटे से तक सर्च किया था। इस दौरान कई अहम दस्तावेज ईडी के हाथ लगे थे।

बता दे कि जिनके ईडी ने रेड डाली गई थी, उनमें से स्पर्धा चौधरी पेपर लीक मामले में फरार चल रहे सुरेश ढाका की दोस्त है। वहीं, पेपरलीक से जुड़े मामले में भूपेंद्र सारण से पूछताछ में खोड़निया के बारे में जानकारी मिली थी, दिनेश खोड़निया पर आरोपी सुरेश ढाका को राजनीतिक संरक्षण देने का भी आरोप है। इस मामले में ही सजा काट रहे बाबूलाल कटारा की आरपीएससी सदस्यता के लिए सिफारिश करने के आरोप भी खोड़निया पर है।

Facebook Comments