Wednesday 4th of November 2026 03:56:49 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Oct 2023 3:48 PM |   605 views

गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी हेतु दिए जायेंगें रू0 बीस हजार

कुशीनगर-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी अनुदान योजना पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी अनुदान हेतु धनराशि रू0 20000.00 कोषागार की ई-पेमेण्ट प्रणाली के तहत पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से सीधे आवेदकों के खाते में भेजने की व्यवस्था की गयी है। यह योजना पूर्णतः ऑनलाइन एवं कम्प्यूटरीकृत है।
 
आवेदक के नाम से आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासबुक की छायाप्रति एवं शादी कार्ड तथा वर व बधु की उम्र से सम्बन्धित प्रमाण पत्र / आधार कार्ड की छायाप्रति एवं आवेदक व पुत्री का फोटो संलग्न कर शादी अनुदान की साईट http://shadianudan.upsdc.gov.in पर शादी से 90 दिन पूर्व एवं 90 दिन बाद वित्तीय वर्ष के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
 
ऑनलाइन आवेदन कराकर उसकी हार्डकापी ग्रामीण क्षेत्र के लिए सम्बन्धित ब्लाक एवं शहरी क्षेत्र के लिए तहसील में जमा करें। वहाँ से अग्रसारित होने के उपरान्त अधोहस्ताक्षरी कार्यालय से बजट उपलब्धता के अनुसार शादी अनुदान नियमावली के अन्तर्गत लाभान्वित कराने की अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
 
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने पात्रता के सम्बन्ध में बताया कि  आवेदक की आय गरीबी की सीमा के अन्तर्गत होनी चाहिए अर्थात शहरी क्षेत्र में रू0 56460 /- प्रति वर्ष तथा ग्रामीण क्षेत्र में रू0 46080/- प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।  विवाह की तिथि को पुत्री की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है।  एक परिवार से अधिकतम 02 पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान अनुमन्य होगा ।
 
 
 
 
 
 
Facebook Comments