Thursday 22nd of October 2026 10:33:52 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Oct 2023 11:01 AM |   409 views

स्नातक पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए मसौदा दिशा-निर्देशों के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा और उन्हें इसके लिए क्रेडिट दिया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अनुरूप स्नातक के छात्रों के लिए प्रशिक्षण और अनुसंधान प्रशिक्षण के लिए दिशा-निर्देशों का मसौदा मंगलवार को जारी किया गया।

एनईपी छात्रों को अनुभवात्मक शिक्षा में सक्रिय भागीदारी के अवसर प्रदान करने के लिए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रम में अनुसंधान और प्रशिक्षण को शामिल करने पर जोर देती है।

नए मसौदा दिशा-निर्देशों के मुताबिक, राष्ट्रीय उच्च शिक्षा योग्यता फ्रेमवर्क (एनएचईक्यूएफ) और स्नातक कार्यक्रम के लिए पाठ्यक्रम और क्रेडिट फ्रेमवर्क (सीसीएफयूपी) के अनुसार तीन साल की यूजी डिग्री/चार साल की यूजी डिग्री (ऑनर्स)/चार साल की यूजी डिग्री (रिसर्च के साथ ऑनर्स) के आवश्यक न्यूनतम 120/160 क्रेडिट में से कम से कम दो से चार क्रेडिट प्रशिक्षण के लिए आवंटित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूजी डिग्री पाठ्यक्रम में नामांकित छात्रों के लिए चौथे सेमेस्टर के बाद 60 से 120 घंटे का प्रशिक्षण अनिवार्य होगा।

Facebook Comments