Friday 23rd of October 2026 12:00:34 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Oct 2023 4:41 PM |   613 views

जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए सुर्ख़ियों में

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल इन दिनों सुर्खियों में हैं| पहले वह अस्पताल में खुलेआम हाथ में पिस्टल लेकर घूमते दिखे और अब जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो भड़क गए| पत्रकारों से गाली-गलौज करने लगे. पत्रकारों से कहा कि तुम मेरे बाप हो क्या, जो तुमको बताएं| गोपाल मंडल अपनी हरकतों और बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं| कभी वह राजधानी एक्सप्रेस में निर्वस्त्र घूमते पाए जाते हैं तो कभी बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए| गोपाल मंडल पर जमीन कब्जाने के लिए हथियार लहराने का भी आरोप लगा है| डॉक्टर को AK-47 से भून देने और डीएसपी को गंगा में फेंक देने की धमकी भी दे चुके हैं|

बता दें कि शुक्रवार को वह पटना में मीडियाकर्मियों से गाली-गलौज करने लगे| मीडियाकर्मियों ने जब आक्रोश जताया तो वह सुरक्षाकर्मियों के सहारे वहां से भाग निकले| गोपाल मंडल की हरकतों और विवादास्पद बयानों की लंबी लिस्ट है. पहले वह मामला जान लीजिए, जिससे जुड़ा सवाल किए जाने पर वह भड़क गए|

तीन अक्टूबर को गोपाल मंडल अपनी पोती का इलाज कराने भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल पहुंचे थे| इस दौरान उनके हाथ में पिस्टल थी. वह पिस्टल लेकर अस्पताल में घूम रहे थे| विधायक के पिस्टल लेकर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| जब पिस्टल लेकर घूमने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके बहुत राजनीतिक दुश्मन हैं| इसलिए वह पिस्टल लेकर घूमते हैं. गौर करने वाली बात ये है कि उनके साथ तब भी हथियार के साथ सुरक्षाकर्मी मौजूद थे|

गोपाल मंडल दो साल पहले तेजस राजधानी एक्सप्रेस में निर्वस्त्र हाल में घूमते दिखे थे| वह चड्डी-बनियान पहनकर ट्रेन में घूम रहे थे| उनके इस तरह घूमने पर जब एक सहयात्री ने सवाल किया तो मारपीट पर उतारू हो गए और जान से मारने की धमकी दी| इसके बाद जहानाबाद के रहने वाले पीड़ित प्रहलाद पासवान ने उनके खिलाफ नई दिल्ली के जीआरपी थाने में FIR दर्ज करा दी|

पिछले साल मई में सबौर के फतेहपुर गांव में एक शादी समारोह में गोपाल मंडल ने बार-बालाओं के साथ डांस किया| इस दौरान वह नोट उड़ाते और फ्लाइंग किस देकर ठुमके लगाते नजर आए| गोपाल मंडल अपने कुर्ता झाड़ डांस के लिए मशहूर हैं |  दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड पर उनका अजीबो-गरीब डांस खूब वायरल हुआ था. डांस शौक पर गोपाल मंडल ने कहा था कि वह कलाकार आदमी हैं. धुन बजता है तो पैर थिरकने लगते हैं|

गोपाल मंडल ने भागलपुर के नौवछिया में आयोजित भीम संवाद में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध करने वालों का गला काट देंगे| हमारी पार्टी के लोग दब जाते हैं, तब बीजेपी वाला हल्ला-गुल्ला करता है, हमारे सामने कोई विरोध नहीं करता है| कोई करेगा तो गर्दने उतार देंगे. इससे पहले गोपाल मंडल एक डॉक्टर को AK-47 से भून देने, डीएसपी को गंगा में फेंक देने की धमकी दे चुके हैं|

गोपाल मंडल ने बिहार में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद भी शर्मनाक बयान दिया था| तब उन्होंने कहा था, “नीतीश कुमार ने पहले ही कहा है कि पीयोगे तो मरोगे. लोग पीते क्यों हैं, मरने ही के लिए, जगह भी तो खाली होनी चाहिए. अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या घटेगी|

Facebook Comments