Thursday 16th of July 2026 11:20:49 AM

Breaking News
  • जिस जेन जी ने बनाया ,वही अब बालेन शाह के खिलाफ सडको पर उतरा ,नेपाल में बढ़ते प्रदर्शनों से सरकार पर संकट |
  • जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीमकोर्ट से फिर लगाई गुहार ,वकीलों ने दी अंदरूनी रक्तस्राव की दलील|
  • राम मन्दिर दान चोरी के बाद अब वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ाई गई चांदी पर सवाल ,कोर्ट ने मंगवाया पूरा रिकॉर्ड|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Sep 2023 6:54 PM |   793 views

के बनी माटी के लाल का ऑडिशन 24 सितम्बर को

गोरखपुर – भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया “भाई” द्वारा लोकगीतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयास के क्रम में पारंपरिक लोकगीतों का महासंग्राम  “के बनी माटी के लाल 2023” का ऑडिशन 24 सितंबर को प्रातः 10 बजे से  चित्रगुप्त मंदिर , बक्शीपुर ,गोरखपुर में होगा।
 
“भाई” के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि लुप्त हो रहे पारंपरिक गीतों से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम हर वर्ष किया जाता है |  जिसके प्रोत्साहन के लिए विजेता को रु पच्चीस हज़ार एवं पाँच उपविजेता को रू पाँच हज़ार दिया जाएगा।
 
कार्यक्रम में किसी भी आयु वर्ग के महिला पुरुष भाग ले सकते है। कार्यक्रम के प्रायोजक  हैं नशामुक्ति केंद्र तथा सह प्रायोजक हैं होटल प्रगति एवं जगमग गोल्ड ।
Facebook Comments