Sunday 5th of May 2024 05:18:32 AM

Breaking News
  • MRF kअ चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 16  प्रतिशत बढ़कर 396 करोड़ रूपए |
  • देश को दिशा दिखाता था बिहार , राहुल और तेजस्वी पर मोदी का वार , बोले – दोनों शहजादो के रिपोर्ट कार्ड एक जैसे |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Sep 2018 2:05 PM |   1196 views

किसानो की हितेषी नही प्रदेश सरकार – चौधरी

देवरिया ( ब्यूरो ) – आज किसान की धान कि फसल बर्बादी की कगार पर है ,घर का रूपया -पैसा किसानो ने रोपाई , सोहनी और खाद मे लगा दिया |सितम्बर के महीने मे सूखे कि मार है जहां एक तरफ डीजल दिन- प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है फिर भी सरकार को इसकी चिंता नही है कि जो किसान देश के लिए अन्न पैदा करता है जिससे राष्ट्र विकास होता है , उन किसानो को डीजल सब्सिडी मूल्य पर मुहैया कराकर  थोड़ी राहत दें |ऐसे समय मे गन्ना किसानो के प्रति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का कथन ” गन्ने कि पैदावार बंद करे इससे शुगर होता है ” यह गन्ना किसानो के लिए सोचनीय है | उक्त बाते समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव बेचू चौधरी ने कहा | उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रदेश और केंद्र सरकार किसानो को  ऐसे ही उपेछित करती रही तो लोक सभा चुनाव मे आम जनता सरकार से अपना  हिसाब करेगी |

Facebook Comments