Wednesday 23rd of September 2026 08:28:43 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Jul 2023 9:35 AM |   703 views

कल बरावं में भोजपुरी साहित्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया

देवरिया – कल श्री हनुमान विद्या मंदिर इंटर कालेज वराव देवरिया में भोजपुरी साहित्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय था” भोजपुरी भाषा और संस्कृति के विकास में युवा की भूमिका”|
 
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा  सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ |  कार्यक्रम की  अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक वैभव कान्त मिश्र ने किया।
 
विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया |
 
अपने उद्बोधन में नरसिंह ने कहा कि मातृभाषा भोजपुरी को सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है।साथ ही साथ सभी भाषाओं के प्रति आदर का भाव रखना चाहिए। भाषा ईश्वर का वरदान है। भोजपुरी भाषा हमारी पहचान है, अस्मिता है, संस्कृति है।
 
रमेश तिवारी ने कहा कि दुनिया की सब भाषा जानिये परन्तु अपने मातृभाषा भोजपुरी को मत भूलिए।
 
कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह विद्यालय परिसर महान विभूतियों को बनाने वाला है। 
 
डॉ लारी आजाद ने बच्चों के साथ शिक्षक की भूमिका में संवाद किया। महतारी भाषा के बारे मे बताया कि मां तीन तरह की होती हैं। जन्म देने वाली, जन्म भूमि, और मातृभाषा। जीवन में तीनों का बहुत महत्व है। भोजपुरी भाषा दुनिया की समृद्ध, संस्कारिक, और श्रेष्ठ भाषा है। भारत की कोई भाषा विदेशों में नहीं बोली जाती है। भोजपुरी भाषा चौदह देशों में अलग-अलग नामों से जानी जाती हैं और बोली जाती है। जैसे सरनेमी। अपनी मातृभाषा भोजपुरी को संमान देना, और जानना चाहिए। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी।
 
विद्यालय के प्रधानाचार्य  बसंत कुमार मिश्र और प्रबंधक  वैभव कान्त मिश्र ने अतिथियों को अंग वस्त्र, अभिनन्दन पत्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
 
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकगण छात्र एवं छात्राए उपस्थित रहें |
Facebook Comments