Wednesday 21st of October 2026 09:25:49 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Jan 2023 5:11 PM |   781 views

प्रतिबन्धित प्लास्टिक एवं फैलने वाली गन्दगी को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया

देवरिया -आज नगर पालिका परिषद, देवरिया द्वारा कचहरी चौराहा से लेकर बस स्टेशन होते हुए डाक बंग्ला तिराहा तक स्थित दुकानो एवं ठेले वालों के बीच प्रतिबन्धित प्लास्टिक एवं फैलने वाली गन्दगी को लेकर अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान में सफाई निरीक्षक श्रद्धानन्द, राजप्रताप सिंह, राजीव शुक्ला स्वच्छ भारत मिशन के डी०सी० मनीष कुमार श्रीवास्तव व कम्प्यूटर आपरेटर राजन कुमार सिंह एवं सफाई अनुभाग के
कर्मचारियों द्वारा लोगों को समझाया गया कि प्रतिबन्धित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है |

उसके स्थान पर कपड़े के थैले का प्रयोग करें एवं सभी दुकानदारों से कहा गया की अपनी दुकानो पर डस्टबिन का प्रयोग करे और दुकानों से निकलने वाला कूड़े को सड़क पर न फेके उसे नगर पालिका की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को ही दे। अन्यथा की स्थिति में आप सभी के विरुद्ध नगर पालिका द्वारा जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

Facebook Comments