Thursday 22nd of October 2026 09:00:32 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Nov 2022 5:53 PM |   536 views

मॉक अभ्यास किया गया

प्रयागराज -राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और प्रयागराज पावर जनरल कम्पनी लिमिटेड बारा में संयुक्त मॉक ड्रिल  किया गया।
 
इस मौके पर प्रयागराज पावर जनरल कम्पनी लिमिटेड बारा के सीईओ बृजेश सिंह, सीएफओ  अभिजीत बासु, एनडीआरफ के उप कमांडेट संतोष कुमार  की देख-रेख में प्रयागराज पावर जनरेशन कम्पनी लिमिटेड बारा  (उ0प्र0) में कम्पनी की विभिन्न टीमों द्वारा CBRN (केमिकल, बायोलाजिकल, रेडियोलाजिकल और न्यूक्लियर), भूकम्प एवं High Rse Rescue(  उच्च वृद्धि बचाव) जिसमे बिल्डिंग के ऊपर फसे लोगो को रोप की मदद से नीचे लाया गया।
 
इसी क्रम में एन.डी.आर.एफ. के कमांडेंट मनोज शर्मा के कुशल दिशा निर्देशन में एनडीआरएफ समन्वय व फायर सेफ्टी प्रयागराज पावर जनरेशन कम्पनी लिमिटेड मुख्य एजेंसी के तौर पर रही।
 
इस कार्यशाला में तमाम विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी संस्थाओं के मध्य कार्य का विभाजन, आपसी समन्वय की स्थापना व आने वाले संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए अपनी अपनी कार्य योजनाओं को बनाना शामिल हैं। इस मल्टी हज़ार्ड मॉक अभ्यास का सम्पूर्ण नेतृत्व एनडीआरएफ के उप कमांडेंट संतोष कुमार  द्वारा 11 एनडीआरएफ वाराणसी टीम के 34 सदस्यी पूर्ण प्रशिक्षित टीम द्वारा किया गया।
 
उप कमांडेंट संतोष कुमार ने बताया कि भूकंप आने पर  “रासायनिक, जैविक व रेडियोधर्मी आपदा, बिल्डिंग गिरने तथा आग लगने की घटना होती हैं,जिसके विषय में जानकारी ही बचाव का मूल मंत्र है” और इस मल्टी हज़ार्ड मॉक अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी भूकंप, रासायनिक केमिकल एवं वायोलोजिकल आपदा, आग के दौरान घायल व चोटिल व्यक्तियों के अमूल्य जीवन की रक्षा करना, सभी रिस्पांस एजेंसियों का रिस्पांस चेक करना व सभी स्टेक होल्डर्स के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है तथा इस मल्टी हज़ार्ड अभ्यास द्वारा खोज, राहत व बचाव कार्य के संचालन में आने वाली कमियों की समीक्षा कर उन्हें दूर करना भी है और समय-समय पर इस तरह के मल्टी हज़ार्ड मॉक अभ्यास द्वारा महत्वपूर्ण जीवन की रक्षा की जा सकेगी।
 
इस मल्टी हज़ार्ड मॉक अभ्यास के दौरान  प्रयागराज पावर जनरेशन कम्पनी लिमिटेड के सीईओ  बृजेश सिंह, सीएफओ  अभिजीत बासु सुरक्षा इंचार्ज घश्याम गुप्ता,फायर सेफ्टी से धनजंय सूर्यवंशी ,सहित पूरा स्टाफ 11वी एनडीआरएफ के रेस्कुअर एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Facebook Comments