Saturday 7th of November 2026 09:56:18 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Nov 2022 6:34 PM |   662 views

इस महीने में भारत में लॉन्च होगा ‘ट्विटर ब्लू टिक’

ट्विटर ब्लू के भारत में एक महीने से भी कम समय में शुरू होने की उम्मीद है। एलन मस्क नेआज   इसकी पुष्टि की है। जब प्रभु नाम के एक यूजर ने मस्क को टैग किया और पूछा कि हम भारत में ट्विटर ब्लू रोल आउट की उम्मीद कब कर सकते हैं? जिस पर मस्क ने जवाब दिया उम्मीद है, एक महीने से भी कम। एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के पहले बड़े बदलाव ट्विटर ने ऐप्पल के ऐप स्टोर में अपने ऐप को ब्लू टिक सत्यापन चिह्नों के लिए 8 डॉलर चार्ज करना शुरू करने के लिए अपडेट किया। यह बदलाव मस्क के 44 अरब डॉलर के सौदे में सोशल मीडिया कंपनी को संभालने के एक हफ्ते बाद आया है। 

ट्विटर ने 7.99 डॉलर प्रति माह के शुल्क पर सत्यापित खातों को दिए जाने वाले ‘ब्लू टिक’ (नीला निशान) के साथ सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू करने की घोषणा की है। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले कंपनी के मालिक एलन मस्क द्वारा खाते को सत्यापित करने की प्रणाली में बदलाव करने की कोशिशों के बीच यह कदम उठाया गया है।

अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन में एप्पल आईओएस उपकरणों के लिए ट्विटर ने ताजा जानकारी देते हुए कहा कि जो उपयोगकर्ता ‘सत्यापन के साथ ट्विटर ब्लू’ पर ‘अब नया खाता बनाएंगे’, वे जानी-मानी हस्तियों, कंपनियों और नेताओं के खाते की तरह अपने खातों में नीला निशान प्राप्त कर सकेंगे। 

Facebook Comments