Thursday 1st of October 2026 02:54:44 AM

Breaking News
  • दिल्ली हाई कोर्ट ने ओला ,उबर और रैपिड़ो को नोटिस जारी किया |
  • बरेली में इन्स्टाग्राम से अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह का खुलासा , चार आरोपी गिरफ्तार |
  • मेरठ में नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी हत्या के दोषी , 15 दिन बाद होगा सजा का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Sep 2026 7:22 PM |   81 views

सेवानिवृत्त अधिकारी संतोष मौर्य की अनूठी पहल

लखनऊ – भूमि संरक्षण अधिकारी पद से सेवानिवृत संतोष मौर्य ने  समाज के सामने एक अनूठी पहल की है | संतोष सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अलग -अलग जनपदों में जाकर ढूढ़ते है और उन लोगो को एक पौधा ,मिठाई देकर सम्मानित करते है | जल संचयन और वृक्षारोपण के प्रति लोगो को जागरूक कर रहे है | इसी क्रम में संतोष जी अपने लोगो के साथ आज लखनऊ के सौमित्र वन में कृषि विभाग से सेवानिवृत्त 20 कर्मचारियों को अंग वस्त्र ,पेड़\पौधा और मिठाई देकर सम्मानित किया |

निष्पक्ष प्रतिनिधि से बात करते हुए संतोष मौर्य ने बताया की अब मेरा पूरा जीवन पर्यावरण को समर्पित है | मै कोशिश करता हूँ कि ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण हो ताकि पर्यावरण अच्छा रहे | सेवानिवृत्त लोगों को मै पेड़ देकर सम्मानित करता हूँ ताकि वे लोग जब पेड़ \पौधा लगायेंगे तो उसकी अच्छे तरीके से देखभाल भी  करेंगे |

इस अवसर पर उमाशंकर उपाध्याय , अशोक मौर्य , शिवनंदन वर्मा , रमेश चन्द्र रना , राजेन्द्र सिंह , राम शरण पाल , सोहन लाल वर्मा , गुदड़ी सिंह कुशवाहा , राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, गिरिजा शंकर मिश्र , तुलाराम , रामजन्म कुशवाहा , ओमपाल सैनी , यशवंत सिंह , ओम प्रकाश वर्मा , संजय सिंह , अवधेश कुमार श्रीवास्तव , राधेश्याम मौर्य, जियाराम सोनकर ,सुनील कुमार मौर्य  सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे |

Facebook Comments