Sunday 15th of November 2026 05:43:48 AM

Breaking News
  • छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • एम्स दिल्ली की बड़ी उपलब्धि -जन्म से पहले गर्भस्थ शिशु की रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी|
  • केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट से दिया त्यागपत्र|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Sep 2026 6:05 PM |   85 views

आगरा में नकली और प्रतिबंधित दवाओं के गोदाम पर छापा 

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली में ड्रग विभाग और एफएसडीए की संयुक्त टीम ने नकली और प्रतिबंधित अंग्रेजी दवाओं के गोदाम पर छापेमारी की। खंडहरनुमा कमरे में बनाए गए गोदाम से दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की दवाओं का जखीरा बरामद किया गया।
 
टीम ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। छापेमारी में आगरा, फिरोजाबाद और हाथरस के ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ एफएसडीए की टीम शामिल रही। बरामद दवाओं में केटोरोल, कार्डेस, एलेग्रा, लोसर-एच और जालरा समेत दर्द, शुगर, एलर्जी और ब्लड प्रेशर की दवाएं शामिल हैं।
 
अधिकारियों के अनुसार बरामद दवाओं की गुणवत्ता, वैधता और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। सहायक आयुक्त औषधि अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। 
Facebook Comments