Saturday 17th of October 2026 03:06:08 AM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Sep 2026 7:01 PM |   67 views

श्रावस्ती में NH-730 बना तालाब, राहगीर परेशान

श्रावस्ती में गिलौला कस्बे में नेशनल हाईवे-730 पर भारी जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। करीब 200 मीटर तक सड़क पर कई फीट पानी जमा है। ऐसे में वाहन चालक और राहगीर पानी के बीच से निकलने को मजबूर हैं।पानी ज्यादा होने के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे दोपहिया वाहन चालक कई बार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पानी में जाने से कुछ लोगों की बाइक भी बंद हो जाती है। भारी वाहनों के गुजरने पर सड़क का पानी दुकानों और घरों तक पहुंच रहा है। इससे दुकानदारों का सामान खराब हो रहा है और घरों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण रोजाना दिक्कत हो रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। 

Facebook Comments